फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी: सफेद चादर में लिपटे पहाड़, चकराता से मुखबा तक दिखा खूबसूरत नज़ारा, झूमे सैलानी

Fri, 23 Jan 2026 12:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Snowfall in Uttarakhand Today Photos : उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का लंबा इंतजार खत्म हुआ। पहाड़ सफेद चादर में लिपटे नजर आए। चकराता से मुखबा तक खूबसूरत नज़ारा दिखा। वहीं बर्फ के दीदार से सैलानी झूम उठे।
विज्ञापन
1 of 6
बर्फबारी होने पर झूमे पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलते ही पहाड़ों पर बर्फबारी के खूबसूरत नजारे सामने आने लगे हैं। बर्फबारी ने ऊंचाई वाले इलाकों को सफेद चादर में ढक दिया है। चकराता से लेकर गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा तक बर्फ गिरने से ठंड बढ़ी है। इसी के साथ पर्यटन स्थलों पर उत्साह और रौनक लौट आई है।

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में आज शुक्रवार को आखिरकार मौसम ने करवट ली। चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित आसपास की ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में ढक गई हैं।



बर्फ गिरते ही चकराता पहुंचे पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैलानी बर्फ के बीच नाचते-झूमते नजर आए। बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उत्तरकाशी जनपद में भी मौसम ने अचानक रुख बदला है। गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा सहित आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
चकराता में बर्फबारी, उत्साहित पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास के इलाकों में बर्फ गिरने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।


विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी, धनौल्टी और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी और ठंड बढ़ने से मौसम पूरी तरह सर्द हो गया है।

4 of 6
बारिश-बर्फबारी के साथ ही कुछ स्थानों पर तेज तूफान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निचले इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें...Vikasnagar: दीवार तोड़कर घर में घुसा वाहन, चपेट में आने से डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत, किशोर घायल
विज्ञापन

5 of 6
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीजन की इस पहली बर्फबारी ने पहाड़ों में ठंड बढ़ाई है, लेकिन साथ ही पर्यटन कारोबारियों, सैलानियों और किसानों के लिए उम्मीद और उत्साह भी लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चकराता में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीजन की पहली बर्फबारी की शुरुआत इस बार बसंत के आगमन के साथ हुई। बर्फ का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे। किसानों की चेहरे पर रौनक लौटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें