फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In Uttarakhand: सीजन का पहला हिमपात, बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की चोटियों पर बर्फबारी

Sat, 17 Sep 2022 06:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड में बर्फबारी, धारचूला पिथौरागढ़ की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला और सीजन का पहला हिमपात हुआ। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के अलावा पिथौरागढ़ धारचूला की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के चीन सीमा के अंतिम चौकी दावे में लगभग 14 इंच बर्फ और पहाड़ों में एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है।
 
राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कहीं रुक-रुक कर बारिश जारी रही तो कहीं बादल छाए हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा सुचारू शनिवार को सुचारू की गई। सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से 5780 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया। राजधानी देहरादून सहित आस पास के क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।
 
उतराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
उत्तराखंड, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
दारमा घाटी में अंतिम चौकियों में सुरक्षा बल के जवान मुस्तेदी से सीमा की सुरक्षा में लगे। पिछले तीन चार दिन से उच्च हिमालयी दारमा घाटी के 14 गांव और व्यास घाटी के सात गांव में लगातार बारिश होने से जहां ठंड बढ़ गई है। वहीं 12 हजार फुट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन

3 of 8
बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

दारमा घाटी के प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर और व्यास घाटी के ओम पर्वत और आदि कैलाश की चोटियों में एक फुट से अधिक बर्फबारी गिरी है।
 

4 of 8
धारचूला पिथौरागढ़ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पूर्णागिरि मार्ग पर लादीगाड़ के पास सड़क पर चट्टान गिरने से आवाजाही बंद हो गई। अलबत्ता चट्टान गिरते वक्त आवाजाही नहीं होने से नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

5 of 8
दारमा घाटी के चीन सीमा के अंतिम चोकी तक बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चट्टान के लुढ़कने से ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक आवागमन ठप हो गया। सड़क बंद होने से फंसे बाइक सवारों ने किसी तरह अपने वाहनों को पार कराया।

विज्ञापन

6 of 8
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने मौसम के मद्देनजर पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने पर 19 सितंबर तक रोक लगाई है लेकिन सड़क बंद होने से सेलागाड़ और आसपास के लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

7 of 8
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बारिश से आए मलबे ने चंपावत जिले की 14 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही रोक दी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Highcourt: देहरादून में सहस्त्रधारा रोड चौड़ीकरण में पेड़ों के कटान पर लगी रोक हटी
 
विज्ञापन

8 of 8
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिले की ये सड़कें हुईं बंद: बसौटी-रौकुंवर, पुनावे-सिप्टी-न्याड़ी, सूखीढांग-डांडा-मीडार, ठुलीगाड़-भैरव मंदिर, धौन-बड़ौली, स्याला-पोथ, चल्थी-नौलापानी, रौसाल-डूंगराबोरा-चकसिलकोट, डूंगराबोरा-कायल-मटियानी, बगोटी-डूंगरालेटी, बलूटा-पासम, बांकू-सुल्ला पाशम, बाराकोट-कोठेकरा और बाराकोट-मिर्तोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें