मुनस्यारी के आसपास के पर्यटक स्थल खलियाटॉप, कालामुनि, बेटुलीधार बर्फ से लकदक हो गए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम इन क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हुई। खलियाटॉप में 4 इंच, कालामुनि में 2 इंच और बेटुलीधार में एक इंच बर्फ गिरी है।
विज्ञापन
2 of 6
मुनस्यारी में हिमपात
बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस 1 और अधिकतम 8 डिग्री पहुंच चुका है। बर्फ में सैलानियों ने खूब अठखेलियां कीं
विज्ञापन
3 of 6
हिमपात
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे से मुनस्यारी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह खलियाटॉप, कालामुनि और बेटुलीधार बर्फ से लकदक थे।
4 of 6
औली में हिमपात
बर्फ को देखकर सैलानी सुबह ही बर्फबारी के नजारे को कैमरे में कैद करने निकल पड़े। कालामुनि में सैलानी बर्फ के साथ खूब खेले।
विज्ञापन
5 of 6
औली में हिमपात
पश्चिम बंगाल से आए मानस चटर्जी और हल्द्वानी से आए दीपक के परिवार ने कालामुनि में बर्फबारी का आनंद उठाया।