तापमान शून्य से नीचे होने पर पानी भी जम जाता है। कपड़े भी बर्फ की तरह अकड़ जाते हैं। एएससी सप्लाई कोर हेलिकाप्टर और अन्य माध्यमों से अग्रिम चौकियों में सामान पहुंचाता है। जिन स्थानों पर ज्यादा बर्फ होती है, वहां पैकेट गिराए जाते हैं। जवानों को ड्यूटी के दौरान सफाई का भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। इसलिए उन्हें डिस्पोजेबल अंडर गार्मेंट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।
-ले. सुषमा बिष्ट माथुर, सेवानिवृत्त अधिकारी