रानीचौरी परिसर के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि बर्फबारी से सेब, नाशपाती, आडू, खुमानी, पुलम, गेहूं, मसूर और मटर आदि फसलों को फायदा होगा। शनिवार को दोपहर तक 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश और बर्फबारी होने से नई टिहरी के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।