फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बर्फबारी के बाद सामने आई खूबसूरत तस्वीरें, सफेद चादर से ढंके ये नजारे मोह लेंगे आपका मन

Thu, 06 Jan 2022 05:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद उत्तराखंड की वादियों की ये खूबसूरत तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी। बर्फ की सफेद चादर से ढंके ये नजारे देखकर आप भी यहां आना चाहेंगे। राज्य में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर कुदरत की नेमत बरसी।

पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया
बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने इन हिल स्टेशनों का रुख किया और खूब लुत्फ उठाया। हालांकि मसूरी के नागटिब्बा में जमकर बर्फबारी हुई। धनोल्टी में ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्का हिमपात हुआ। लेकिन औली, चाेपता और चकराता में अच्छी बर्फबारी हुई है। यहां पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया।

चकराता व आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर बर्फबारी की सूचना मिलते ही पर्यटकों का तांता भी लगना शुरू हो गया। बर्फबारी से पर्यटक व स्थानीय लोग उत्साहित हैं। सीजन की पहली बर्फबारी ने लोखंडी व आसपास के इलाकों की खूबसूरती को चार चांद लगा दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में दो फुट से अधिक बर्फ जम चुकी है। यहां दिनभर तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला व हरियाली कांठा में भी दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है।
 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जबकि पर्यटन स्थल औली और चोपता भी बर्फ से लकदक हो गया है। यहां बर्फ का आनंद लेने पर्यटक पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जनपद में बुधवार को दिनभर बारिश और बर्फबारी होती रही। बदरीनाथ धाम में करीब एक फीट और हेमकुंड साहिब में डेढ़ फीट तक जाती बर्फ जम गई है।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, औली, नीती और माणा घाटियों के साथ ही ऊंचाई क्षेत्र के गांवों में जमकर बर्फबारी हुई।
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नंदा देवी, नीलकंठ, सतोपंथ सहित दर्जनों चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कुमाऊं की बात करें तो दारमा और व्यास घाटी में दो फुट और पंचाचूली में चार फुट ताजा बर्फ जम गई है। सीमांत जिला कड़ाके की ठंड में है। नैनीताल में बर्फबारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें