हुदहुद का असर उत्तराखंड के पहाडों पर भी दिखा। केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फ गिरी। बर्फ ने पूरे केदारघाटी को अपने आगोश में ले लिया। यात्रा अभी चल रही है जबकि केदारनाथ मंदिर परिसर बर्फ जमी हुई है। बर्फबारी ने पहाड़ी इलाकों में अपने पैर पसार लिए हैं। पिछले साल कुछ इस तरह बर्फ की आगोश में था केदारनाथ मंदिर।