प्रदेश में पिछले कुछ दिन से चढ़ रहा पारा मंगलवार सुबह अचानक गिर गया। चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां अच्छी बर्फबारी हुई, वहीं गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में हल्की बारिश हुई।
मौसम के अचानक करवट लेने से चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत तुंगनाथ, चोपता, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, औली, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, माणा व नीती घाटी के गांवों में जमकर बर्फबारी हुई।