फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: लक्सर बैठक में जाने से रोका, तो विधायक उमेश के समर्थकों ने किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

Fri, 31 Jan 2025 06:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चल रहे विवाद के बीच खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सर्व समाज की बैठक बुलाई थी। लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद भी भीड़ वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
1 of 5
खानपुर में पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थन में लक्सर में होने वाली सर्व समाज की बैठक स्थगित होने के बावजूद अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में विधायक समर्थक लक्सर पहुंच गए। बैठक को लेकर पहले से अलर्ट पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

Uttarakhand: हरिद्वार जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका, पहुंचे समर्थक, लक्सर में तनाव का माहौल

इस दौरान पुलिस और विधायक समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई। गोवर्धनपुर में पुलिस के रोके जाने से नाराज समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई। जिसके बाद पुलिस ने भी लाठियां भांजकर उन्हें दौड़ाया।

लक्सर में भी लोगों ने किसान विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में बैठक करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर बितर कर दिया। इस दौरान बिजनौर से आया एक युवक चोटिल हो गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया, जिन्हें बाद में मौके पर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
पथराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चल रहे विवाद के बीच खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 31 जनवरी को अपने लक्सर स्थित कार्यालय पर सर्व समाज की बैठक बुलाई थी। लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। स्वयं विधायक ने बैठक स्थगित होने की जानकारी दी थी। लेकिन इसके बाद भी गाजियाबाद, नोएडा, पुरकाजी, मुज्जफरनगर और बिजनौर आदि जनपदों से उनके समर्थन में लोग लक्सर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
पथराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बालावाली, रायसी, खानपुर, गोवर्धनपुर और लंढौरा में नाकाबंदी करते हुए उन्हें लक्सर आने से रोक दिया। पुलिस ने लक्सर आ रहे विधायक उमेश कुमार को डोईवाला में रोक लिया। इन सबके बीच संपर्क मार्गों से होकर काफी लोग लक्सर पहुंचने में सफल रहे। लेकिन पुलिस ने लक्सर बालावाली मार्ग पर स्थित विधायक के कार्यालय पर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी करते हुए उन्हें कार्यालय नहीं पहुंचने दिया। पुरकाजी मार्ग से लक्सर आ रहे समर्थकों को पुलिस द्वारा गोवर्धनपुर में रोका तो इससे नाराज समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई। जवाब में पुलिस ने भी जमकर लाठियां भांजी और भीड़ को दौड़ा लिया। 

4 of 5
पथराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
लक्सर में समर्थकों ने छोटे-छोटे गुटों में बंटकर कार्यालय पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस उन्हें दौड़ाती रही। पुलिस की नाकाबंदी के चलते विधायक के कार्यालय पहुंचने में विफल रहे लोगों ने इसके बाद उनके कार्यालय के निकट किसान विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्रित होकर बैठक करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। इस दौरान कई बार पुलिस अधिकारियों और विधायक समर्थकों के बीच तीखी झड़प और धक्का मुक्की तक की नौबत आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पथराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
करीब चार घंटे तक बवाल च ला। फिर विधायक समर्थकों को वापस लौटना पड़ा। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि बैठक की अनुमति नहीं दी गई थी। कुछ लोगों ने बैठक के लिए अनुचित तरीका अपनाते हुए अनावश्क दबाव बनाने और माहौल खराब करने का प्रयास किया। एक स्थान पर पुलिस पर पथराव भी किया गया। जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांत और सामान्य है। जिन व्यक्तियों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया उन्हें चिन्ह्ति कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें