फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानों में गर्मी बरपा रही कहर और पहाड़ी इलाकों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, बेहद सुंदर तस्वीरें

Thu, 02 May 2019 09:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला
मई का महीना शुरू हो गया है। एक ओर मैदान में गर्मी कहर बरपा रही है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए।
विज्ञापन

2 of 7
चमोली जिले में मौसम ने फिर करवट बदली, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। बुधवार को दिनभर जिले में मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाट, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई। बुधवार को शाम तक भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
 
विज्ञापन

3 of 7
बर्फबारी से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में यात्रा तैयारियां भी प्रभावित हुईं। बुधवार को दिनभर मौसम खराब रहने से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित रहा। दिनभर सेना के जवान पैदल ट्रेक से बर्फ नहीं हटा पाए। बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी की ओर से महिला तप्त कुंड की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
 

4 of 7
साथ ही अन्य पैदल रास्तों का मरम्मत कार्य चल रहा है। बर्फबारी से कार्य प्रभावित हुआ है।  वहीं, मौसम में आए बदलाव से ठंडक बढ़ गई है। जिले के पोखरी, जोशीमठ, गोपेश्वर, घाट, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर, नारायणबगड़, थराली, देवाल क्षेत्रों में बारिश हुई। 
 
विज्ञापन

5 of 7
दोपहर बाद केदारनाथ में करीब एक बजे तक बारिश हुई। इस दौरान बर्फ की तेज फुहारें भी गिरीं। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया जबकि रुद्रप्रयाग सहित अन्य इलाकों में दिन भर सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवा भी चलती रही। 
 
विज्ञापन

6 of 7
बुधवार सुबह से ही केदारनाथ में मौसम सुहावना रहा। यहां दिन चढ़ने के साथ धूप की तपन तेजी रही। दोपहर साढ़े बारह बजे पारा 18 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन इसके बाद यहां घने बादल घिरने लगे और डेढ़ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आधा घंटे तक बर्फ की तेज फुहारें भी गिरीं, बारिश के चलते गिरते ही पिघलती रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बता दें कि केदारपुरी में अब भी लगभग चार फीट के करीब बर्फ मौजूद है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में पूरे दिन मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी घने बादलों के बीच तेज हवा भी चलती रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें