कीड़ा जड़ी
कीड़ा जड़ी में एस्पार्टिक एसिड, ग्लूटेमिक एसिड, ग्लाईसीन जैसे महत्वपूर्ण एमीनो एसिड, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन सहित इंसान के शरीर के लिए कई उपयोगी तत्व पाए जाते हैं। जिस कारण कीड़ा जड़ी रक्त शर्करा को नियंत्रित करती है। किडनी के रोगों से बचाती है और किडनी को संतुलित बनाए रखने में मददगार साबित होती है। जीवन शक्ति, सहन शक्ति को बढ़ाती है और थकान कम करती है। महिला और पुरुष की प्रजनन क्षमता को बढ़ता है। कमर और घुटनों के दर्द को कम करता है। रेडियोथैरेपी और कीमोथैरेपी के कारण दुष्प्रभावों को निष्क्रिय करता है। फेफड़े और गुर्दे की बीमारियों से निजात दिलाती है।