फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के आगोश में समाई देवभूमि की 'जन्नत' सी वादियां, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारे...

Mon, 06 Jan 2020 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/चमोली
विज्ञापन
1 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बर्फबारी से यहां की वादियां किसी जन्नत से कम नहीं लग रही। औली, मसूरी के साथ बदरीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ, तुंगनाथ व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम खराब होने के साथ ही सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में सोमवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर के समय निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जबकि बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, उर्गम घाटी, निजमुला घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। जोशीमठ सहित घाट, पोखरी, दशोली, नारायणबगड़ ब्लॉक कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। दुकानों और दफ्तरों में भी लोग अंगीठी जलाकर आग सेंकते नजर आए। मंडल-ऊखीमठ मार्ग भी जमकर बर्फबारी होने से बाधित रहा। उधर, औली में भी पर्यटकों की संख्या कम रही।  उधर, चमोली जिले में पाणा ईराणी गांव में पिछले दिनों बर्फबारी होने से बिजली बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बिजली लाइन ठीक करने में लगे यूपीसीएल के कर्मचारियों को बारिश और बर्फ पड़ने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के चलते काम आधे में ही रोकना पड़ा। अभी कर्मचारी क्षेत्र में ही डटे हुए हैं। जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत निचले इलाकों में दिनभर घने बादल छाए रहे। इस दौरान कई बार बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

6 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को केदारनाथ और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रात: नौ बजे से शुरू हुई हल्की बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। यहां पहले से ही पांच फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। केदारनाथ में भारी बर्फ और खराब हो रहे मौसम के कारण सभी पुनर्निर्माण कार्य भी ठप हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
धाम में अधिकतम तापमान माइनस 2 और न्यूनतम माइनस 13 डिग्री सेल्सियस बताया गया है, जबकि गौरीकुंड व सोनप्रयाग में अधिकतम 2 और न्यूनतम माइनस 2 दर्ज किया गया। दूसरी तरफ द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ और चोपता समेत चिरबटिया, त्रियुगीनारायण, तोषी व गौंडार के ऊपरी तरफ भी दोपहर बाद तेज बर्फबारी हुई। 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी धनोल्टी में दो दिन पहले जमकर बर्फबारी हुई थी। इसके चलते वहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी के अलर्ट के चलते अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। 

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों के साथ ही कालापानी, बेटुलीधार आदि में बर्फबारी हुई। धारचूला के नारायण आश्रम क्षेत्र में भी जमकर बर्फ गिरी। नारायण आश्रम के पास स्थित एक कुटिया भी बर्फ में दब गई। मुनस्यारी के कालामुनी, बेटुलीधार, हरकोट बैंड, बलाती बैंड में 6 घंटे तक दो दर्जन से अधिक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर, बिनसर, लमगड़ा आदि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हुई। सोमवार को अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रानीखेत में भी दोपहर हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें