इमरजेंसी नंबर 112
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इन दिनों नए स्मार्ट मोबाइल फोन में एक स्पेशल फीचर है। यह फीचर फोन के पॉवर स्विच से जुड़ा हुआ है। दरअसल, स्मार्ट फोन यदि लॉक भी है तो पॉवर स्विच को एक के बाद एक कर तीन बार दबाने पर स्वत: ही 112 डायल हो जाता है। ऐसे में यह फीचर किसी आपात स्थिति में तो मददगार साबित हो सकता है, मगर इन दिनों डायल 112 सेवा के लिए सिरदर्द बना हुआ है।