अगर आप भी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं और आपके पास आधार कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए है। मोबाइल कंपनियों ने यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। अगर आपने नजरअंदाज किया तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Online Fraud
नेट बैंकिंग के इस दौर में साइबर क्राइम के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। जालसाज मोबाइल यूजर्स को इस तरह से अपना शिकार बनाते हैं कि यूजर्स भी एकदम उनके झांसे में आ जाते हैं। जिससे उनके नंबर या बैंक खातों का गलत इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
3 of 5
Aadhaar
आजकल जालसाज लोग आधार नंबर वैरिफिकेशन के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे है। ऐसे में एयरटेल अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर सतर्क कर रही है। कंपनी का कहना है कि, कई मामलों में आधार के नाम पर लोग कॉल करके अपने जाल में फंसा रहे हैं।
4 of 5
alert
कंपनी का कहना है कि, आप ऐसे कॉल से सावधान रहें, जिसमें आपके आधार वैरिफिकेशन के नाम पर आपसे सिम स्वैप करने के लिए कहा जाए। जब तक आपके पास नया सिम न हो तब तक आप किसी से भी कोई भी ओटीपी शेयर न करें।
वहीं अगर आपसे 121 पर सिम (Naya SIM Number) लिखकर भेजने को कहा जाए तो भी आप न भेजें। इससे आपके नंबर का गलत इस्तेमाल हो सकता है। कंपनी किसी को भी सिम स्वैप करने के लिए नहीं करती है। ऐसा मैसेज आने पर तुरंत अपने नजदीकी रिटेलर से संपर्क करें।