फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धरती के नजदीक आ रहा है 'सबसे बड़ा दुश्मन', इसी ने किया था डायनासोरों का खात्मा

Tue, 29 Aug 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
धरती - फोटो : getty
विशालकाय डायनासोरों का अस्तित्व खत्म करने वाला पृथ्वी का सबसे बड़ा दुश्मन फिर से पृथ्वी के नजदीक आ रहा है। वैज्ञानिकों की नजर इस पर बनी हुई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
florence
खतरनाक श्रेणी में शामिल लघुग्रह फ्लोरेंस 40,508 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती के करीब आ रहा है। एक सितंबर को यह धरती के करीब होगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : BBC
वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब साढ़े छह करोड़ साल पहले धरती से विशालकाय डायनासोरों का खात्मा करने वाले लघुग्रह का आकार फ्लोरेंस से लगभग दोगुना रहा होगा। यह लघु ग्रह धरती समेत अन्य ग्रहों के सबसे बढ़े दुश्मन हैं। इनके द्वारा धरती को क्षतिग्रस्त करने के कई निशान कई स्थानों पर मिलते हैं।

 

4 of 6
पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाले लघुग्रह फ्लोरेंस का आकार साढ़े चार किमी. है। धरती के नजदीक आने पर इसे छोटी दूरबीन से देखा जा सकेगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : google
वैज्ञानिकों ने लघु ग्रह के पृथ्वी से टकराने की बात से इनकार किया है। भारतीय तारा भौतिक संस्थान बंगलुरु के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक प्रो. आरसी कपूर ने एक हिंदी न्यूज वेबसाडट को जानकारी दी है कि आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने फ्लोरेंस को 1981 में ढूंढा था। 1890 के बाद यह धरती के इतने करीब आ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके बाद यह 2500 में फिर पृथ्वी के नजदीक आएगा। पांच सितंबर तक इसका ऑबजर्वेसन किया जाएगा। फ्लोरेंस ढाई घंटे में अपनी अक्ष में घूम जाता है। सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 2.35 साल का टाइम लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें