मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के सामने जिस 'हिमालय' की बेटी की तारीफ की वह सेना के एक बड़़े अभियान को लीड करने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 7
vartika
भारतीय नौ सेना के सागर परिक्रमा अभियान का नेतृत्व कर रही उत्तराखंड की बेटी वर्तिका जोशी व उनकी पांच अन्य साथियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में तारीफ की।
विज्ञापन
3 of 7
vertika joshi
पीएम मोदी ने वर्तिका को हिमालय की बेटी संबोधित करते हुए कहा कि देश की छह बेटियों का यह अभियान पूरी दुनिया में साहस, हौसले और जज्बे की एक नई इबारत लिखेगा। मन की बात कार्यक्रम में देश की बहादुर बेटियों के इस अभियान की प्रशंसा की।
4 of 7
वर्तिका
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह भारतीय नौ सेना की बेहद छोटी आयु की बेटियों ने उनके मन को छू लिया। इन छह बेटियों में कुछ बेटियां हिमालय से आती हैं, जिनका आज तक समुद्र से कोई नाता ही नहीं रहा।
विज्ञापन
5 of 7
लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि यह बेटियां कई महीनों तक समुद्र की लहरों को चीरते हुए पूरे विश्व का भ्रमण करेंगी। इस बीच यह बेटियां कई-कई दिनों तक समुद्र में ही रहेंगी।
विज्ञापन
6 of 7
pm modi
कहा कि इन बेटियों का जज्बा व हौसला प्रेरणा देने वाला है और कौन भारतीय होगा, जिन्हें इन बेटियों पर गर्व नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी एप पर अभियान दल की इन बेटियों के अनुभव साझा करने के लिए व्यवस्था करने की बात कही है। ताकि प्रत्येक भारतवासी इन बेटियों उपलब्धि से स्वयं को जोड़ सके।
नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी ऋषिकेश में रहती हैं। वह सितंबर में शुरू हो रहे अभियान नाविका सागर परिक्रमा की कमान संभालेंगी। नौ सेना की महिला अधिकारियों का छह सदस्यीय यह दल पाल नौका आइएनएसवी (इंडियन नेवल से लिंग वेसल) तारणी से पूरी दुनिया का चक्कर लगाएगा। दुनिया में यह अपनी तरह का पहला अभियान है।