फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की तरह भारत में यहां बनेगा 'स्काई वॉक', आसमान की सैर करेंगे आप

Wed, 15 Aug 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
nelong valley
चीन की तरह ही भारत में भी 11 हजार फीट की ऊंचाई पर कांच का 'स्काई वॉक' बनेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
nelong valley
उत्तराखंड की नेलांग घाटी में कभी तिब्बत से जुड़ने वाले व्यापारिक मार्ग पर स्थित गर्तांगली को उत्तराखंड सरकार 'स्काई वॉक' की तर्ज पर विकसित करेगी। लगभग तीन सौ मीटर के इस दुर्गम गलियारे में चीन के 'काइलिंग ड्रैगन क्लिफ स्काई वॉक' की तरह कांच का फर्श लगेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
satpal maharaj
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार 'स्काई वॉक' बनने के बाद गर्तांगली सैलानियों के आकर्षण का खास केंद्र बन जाएगी। गर्तांगली को सही करने के लिए धनराशि पहले दी चुकी है, लेकिन अब इसे चीन समेत अन्य देशों में स्थित 'स्काई वॉक' की तरह विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 

4 of 6
nelong valley opens for tourist
वहीं नेलांग घाटी में पर्यटक सुविधाएं विकसित करने के लिए सेना ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। सेना की स्वीकृति के बाद अब राज्य सरकार वहां पर पर्यटक सुविधाओं के विस्तार की योजना तैयार करने जा रही है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद उत्तरकाशी जिले की नेलांग घाटी में गैर सैनिकों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों को वर्ष में एक बार धार्मिक क्रियाकलापों के लिए वहां जाने की इजाजत दी गई। पिछले साल यह फैसला किया गया कि प्रशासन की अनुमति से पर्यटक नेलांग घाटी जा सकते हैं, लेकिन वे वहां रात को नहीं रुक पाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
nelong valley opens for tourist
आवाजाही का रास्ता खुल जाने के बाद नेलांग घाटी पर्यटकों से गुलजार होना शुरू तो हुई, लेकिन वहां पर पर्यटक सुविधाओं के नाम पर कुछ न होने की कमी खलती रही। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पिछले दिनों सेना प्रमुख बिपिन रावत से इस संबंध में बात की थी। सेना ने अब वहां पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने खुद इसकी पुष्टि की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nelong valley opens for tourist
नेलांग घाटी उत्तरकाशी जिले में है। यह समुद्र तल से 11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सालभर यहां बर्फ की चादर बिछी रहती है। यहां पर वनस्पति नहीं है, इसलिए इसे पहाड़ का रेगिस्तान भी कहा जाता है। घाटी में दो नदी बहती हैं। दूर तक फैला तिब्बत का पठार और वहां जाने वाला पैदल मार्ग देखा जा सकता है। वुडेन ब्रिज को देखना ही अपने आप में अलग अहसास से गुजरना होता है। इसके अलावा, हिम तेंदुआ और हिमालयन ब्लू शीप यहां पाए जाते हैं।  मार्च से जून और सितंबर से अक्तूबर तक का समय नेलांग घाटी जाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें