बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम निजी दाैरे पर ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां एक रेस्टोरेंट में सोनू निगम को देखकर उनके फैंस की भीड़ लग गई। सोनू ने भी उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने प्रशंसकों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही फैंस ने उनके साथ खूब फोटो खिंचवाए।
गंगा से आध्यात्मिक लगाव होने के कारण सोनू निगम अक्सर ऋषिकेश आते रहते हैं ।बृहस्पतिवार देर शाम सोनू निमग ऋषिकेश पहुंचे।