फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी में इस चीज का स्वाद चखने को उतावली हुईं श्रद्धा कपूर, खाने के साथ खूब लगाए चटकारे

Wed, 14 Mar 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor
यहां इस चीज का स्वाद चखने को तो हर कोई उतावला रहता है। श्रद्धा कपूर भी कुछ ऐसे ही दिखीं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shraddha kapoor
विगत कई दिनों से टिहरी में चल रही बॉलीवुड फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग के बाद फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंची। श्रद्धा के मसूरी आने का पता एक प्रषंसक द्वारा उनके साथ में ली गई सेल्फी से चला। सूत्रों के अनुसार श्रद्धा कपूर ने टिहरी से देहरादून जाते समय मसूरी जेपी बैंड के समीप एक छोटे रेस्टोरेंट में मैगी का स्वाद भी लिया।
विज्ञापन

3 of 5
shraddha kapoor
उन्होंने मैगी बनाते दुकानदार और सेल्फी भी इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। बता दें कि लगभग एक महीने से टिहरी में फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग चल रही है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मसूरी पहुंची। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मसूरी पहुंचने के बाद देहरादून मसूरी मार्ग पर जेपी बैंड के पास वन सुमन स्थित एक छोटे से रेस्टोरेंट में मैगी का स्वाद चखा।
 

4 of 5
shraddha kapoor
इस दौरान वहां बैठे प्रषंसक संतोष थापली ने उन्हें पहचान लिया और अनुरोध करने पर उनके साथ एक सेल्फी भी खिंचवाई। उन्होंने बताया कि श्रद्धा कपूर षाम साढ़े पांच बजे यहां रेस्टोरेंट में करीब आधा घंटा रूकी। सूत्रों की मानें तो बुधवार को देहरादून के एफआरआई में बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म के कुछ दृष्य फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Demo
उसके बाद मसूरी में भी फिल्म के कुछ दृष्य फिल्माए जाने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि दून-मसूरी की वादियां और मौसम बॉलीवुड के खलनायक की भूमिका निभाने वाले श्रद्धा के पिता षक्ति कपूर को खूब पसंद है और वह अपनी आगे की जिंदगी यहीं गुजारने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ जानकारों ने बताया कि श्रद्धा ने आज दून जाते वक्त मसूरी झील की खूबसूरती को भी निहारा जहां उनके पिता षक्ति कपूर का घर बनाने का सपना है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें