उधर विधायक अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर रहे हैं, वहीं विपक्ष इस मामले को लेकर हमलावर हो गया है। शनिवार को इंद्रा कालोनी गली नंबर चार में रहने वाले रामकिशोर उर्फ श्याम ने तहरीर देकर कहा है कि वह अपनी पत्नी माला देवी, दो बेटियों पूजा, सोनम और बेटे अमित के साथ बीते नौ मार्च की शाम एक मामले को पंचायत में निपटाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल के घर गए थे।