फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचीं श्रद्धा कपूर, एक झलक पाने को तरसे घंटों से इंतजार कर रहे फैंस

Sun, 11 Feb 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
shraddha kapoor
फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नई टिहरी में बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड पहुंच गई है।

 
विज्ञापन

2 of 8
shraddha kapoor
वह दोपहर 12.50 बजे मुंबई से जेट एयरवेज की हवाई सेवा से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए यूनिट के सदस्य आए थे। इसके मद्देनजर एयरपोर्ट पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा की गई थी। इस दौरान श्रद्धा कपूर को देखने के लिए उनके काफी संख्या में प्रशंसक भी पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने प्रशंसकों को मायूस किया।

 
विज्ञापन

3 of 8
shraddha kapoor
वह एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से नई टिहरी के लिए रवाना हो गई। बताया गया कि बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म की साठ फीसदी शूटिंग उत्तराखंड में नई टिहरी व इसके आसपास के क्षेत्रों में की जानी है, जिसके चलते कुछ समय तक यूनिट के सदस्यों की एयरपोर्ट पर आवाजाही बनी रहेगी।
 

4 of 8
CM Trivendra Singh Rawat with Shahid Kapoor - फोटो : amar ujala
फिल्म की दूसरे दिन की शूटिंग पडिय़ार हाउस के अंदर ही चली। शाहिद कपूर और साथी कलाकारों ने डार्क रूम के सीन शूट करवाए। फिल्म की हिरोईन श्रद्धा कपूर भी देर सायं को पडियार हाउस पहुंची। वहां कुछ देर रुकने के बाद वह हीरो शाहिद कपूर के साथ होटल के लिए रवाना हो गई।

 
विज्ञापन

5 of 8
shraddha kapoor
छुट्टी का दिन होने के कारण शूटिंग देखने के लिए वहां प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन उनकी सितारों को देखने की हसरत उनकी पूरी नहीं हो पाई। शाहिद दिन में सिर्फ एक बार ही कुछ देर के लिए बाहर आए और उसके बाद कमरे में चले गए।




 
विज्ञापन

6 of 8
Shraddha Kapoor
नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली बत्ती गुल मीटर चालू हिंदी फिल्म की शूटिंग नई टिहरी और आसपास के इलाकों में की जानी है। शुक्रवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म के मुहुर्त का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को एक सीन फिल्माने के बाद शनिवार को डार्क रूम में शूटिंग की गई।

 
विज्ञापन

7 of 8
Shahid Kapoor, Shraddha Kapoor and Yami Gautam
इस बीच देर सायं को फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही श्रद्धा कपूर भी पडियार हाउस पहुंची। वहां कुछ देर रुकने के बाद शाहिद और श्रद्धा फिल्म यूनिट के सदस्यों के साथ अपने होटल के लिए निकल गई। हालांकि इस दौरान श्रद्धा ने अपना पूरा चेहरा ढके रखा। बत्ती गुल मीटर चालू हिंदी फिल्म में यामी गौतम का भी महत्वपूर्ण रोल है।
 
विज्ञापन

8 of 8
श्रद्धा कपूर
लेकिन वह अभी तक नई टिहरी नहीं पहुंच पाई है। उनके भी जल्द ही यहां पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को फिल्म से जुड़े रति शंकर ने भी पडियार हाउस में गुनगुनाती धूप और नई टिहरी के नजारों का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई टिहरी शहर के अन्य हिस्सों में शूटिंग की जाएगी। हीरो की एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद लोगों को बताया गया कि एक-दो दिन बाद जैसे ही बाहर के इलाकों में शूटिंग होगी शाहिद प्रशंसकों से मिल सकते हैं। इस दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर रखा था। जबकि शाहिद की बाउंसर भी पडिय़ार हाउस में तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें