फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा चार घंटे तक बेटी के शव को काटती रही मां, इसके बाद जो करना चाहती थी पढ़कर रूह कांप जाएगी

Sun, 11 Feb 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
murder
सौतेली बेटी को लेकर मीनू कौर के दिल में कितनी नफरत थी, इसका अंदाजा कत्ल को अंजाम देने के तरीके से लगाया जा सकता था। घटना वाली रात 6 फरवरी को रात करीब 10 बजे मीनू का प्राप्ति से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह प्राप्ति के सोने का इंतजार करने लगी।
 
विज्ञापन

2 of 8
murder
डेढ़ बजे के करीब सोते समय प्राप्ति की कनपटी पर ईंट से प्रहार किए। वो बेहोश हो गई तो खुखरी से उसकी गर्दन काटने की कोशिश की। सौतेली मां यहीं नहीं रुकी, इसके बाद वो लाश को खींचकर बाथरूम में ले गई और खुखरी से सवा चार घंटे तक उसकी लाश काटती रही।




 
विज्ञापन

3 of 8
murder
प्राप्ति की हत्या की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। पुलिस हत्याकांड को सुनियोजित साजिश का परिणाम तो नहीं मान रही है, मगर यह तय है कि मीनू कौर के दिलो-दिमाग में सौतेली बेटी के खिलाफ नफरत का गुब्बार भरा था। पटेलनगर इंस्पेक्टर रितेश शाह के मुताबिक छह फरवरी की रात 10 बजे के करीब मीनू कौर और प्राप्ति सिंह के बीच झगड़ा हुआ।

 

4 of 8
murder
तकरार के बाद प्राप्ति अपने कमरे में सोने चली गई और कमरा लॉक किए बिना सो गई। इधर मीनू ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बना ली। वो सोई नहीं। रात डेढ़ बजे के करीब मीनू बाथरूम के रास्ते प्राप्ति के कमरे में पहुंची और सो रही प्राप्ति के कान के पास ईंट से वार शुरू कर दिए।

 
विज्ञापन

5 of 8
murder
खून बहने के कारण प्राप्ति बेसुध हो गई तो मीनू ने खुखरी से उसकी गर्दन काटने की कोशिश शुरू कर दी। बेटी का कत्ल करने के बाद भी सौतेली मां की नफरत कम नहीं हुई। वो शव को बिस्तर से खींचकर बाथरूम तक ले गई और यहां बेटी के शव के दो टुकड़े किए। इंस्पेक्टर शाह के अनुसार मीनू ने पूछताछ में बताया कि शव के दो टुकड़े करने में सवा चार घंटे से अधिक का समय लगा, तब तक सुबह हो चुकी थी।

 
विज्ञापन

6 of 8
murder
शव के दोनों टुकड़ाें को चद्दर में लपेटकर उसने खून से सना तकिया और अन्य चीजें भी रस्सी से चद्दर में ही बांध दीं। फिर बाथरूम के बराबर में बनी गैलरी में शव छिपाने के बाद कमरे और बाथरूम से खून साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। सात फरवरी की सुबह से ही मीनू कौर ने सामान्य रहने की कोशिश शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

7 of 8
murder
सौतेली मां मीनू कौर को यह अहसास नहीं था कि वह इतनी जल्दी पकड़ में आ जाएगी। उसकी मंशा यह थी कि वह शव को टुकड़ों में धीरे-धीरे बाहर फेंक आएगी। यही सोचकर उसने प्राप्ति को रोडवेज बस से दिल्ली भेजने की कहानी बनाई थी।
 
विज्ञापन

8 of 8
murder
प्राप्ति के मंगेतर वरुण और अन्य रिश्तेदारों की घेराबंदी की वजह से उसे बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने आठ फरवरी को पटेलनगर थाने जाना पड़ा। नतीजा यह हुआ कि 24 घंटे में ही उसकी करतूत उजागर हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें