फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर कुख्यात की हत्या के बाद सामने आया एक ऐसा सच, जानकर सब रह गए हैरान

Tue, 21 Nov 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
devpal rana
सोमवार को कोर्ट परिसर में हुई गैंगवार के बाद एक ऐसा सच सामने आया कि सब हैरान रह गए। आगे जानिए...
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
हत्या के बाद कोर्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पुलिस इस घटना को सीसीटीवी में देखने की योजना बना रही थी। लेकिन इसके सामने आया कि वहां सीसीटीवी कैमरा हैं ही नहीं। इसे जानकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी सोच में पड़ गए।
विज्ञापन

3 of 6
चीनू को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमरउजाला
लंबित मामलों के चलते प्रत्येक दिन कोई न कोई कुख्यात रुड़की कोर्ट में पेशी पर आता रहता है। बावजूद इसके कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर कहीं कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।  वर्ष 2014 में उपकारागार गेट पर सुनील राठी और चीनू पंडित के गुर्गों के बीच गैंगवार हो चुकी है, लेकिन इस गैंगवार के बाद उपकारागार और कोर्ट परिसर जैसे अहम स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

4 of 6
devpal rana
तीन साल पहले उपकारागार गेट पर हुई गैंगवार के बाद सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के दावे किए गए, लेकिन आज तक उपकारागार में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं जबकि वॉच टावर की सौगात जरूरी मिली है। इसके अलावा कोर्ट परिसर में न तो संवेदनशील होने के चलते न तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन

5 of 6
sunil rathi - फोटो : amar ujala
जबकि रुड़की कोर्ट में सुनील राठी, प्रवीण वाल्मीकि, चीनू पंडित, सचिन खोखर, वीशू पंडित सहित करीब आधा दर्जन कुख्यातों के मामले लंबित हैं। सोमवार को गैंगवार के बाद फिर से सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
devpal rana
लोगों खुले आम कह रहे हैं कि जब कोर्ट और उपकारागार में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं तो शहर में लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि कोर्ट में आने वाले लोगों को पास उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही अब सीसीटीवी कैमरे आदि भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें