उत्तराखंड के शिक्षा आचार्यों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंखों पर पट्टी बांधकर रैली निकाली। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में उनके समायोजन की बात की, लेकिन अब तक समायोजन नहीं हुआ।
विज्ञापन
2 of 4
shiksha acharya rally
- फोटो : AmarUjala
शिक्षा आचार्य से शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग पर आंदोलनरत शिक्षा आचार्यों ने कहा कि प्रदेश में 910 शिक्षा आचार्यों का वर्षों बाद भी समायोजन नहीं हुआ। जबकि, उनके साथ के कई शिक्षा आचार्य सहायक अध्यापक बन चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 4
shiksha acharya rally
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि उनके मामले में समय-समय पर कई घोषणाएं हुईं, आश्वासन मिले, कैबिनेट में प्रस्ताव भी लाया गया, लेकिन अब तक इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ।
शिक्षा आचार्यों ने कहा कि झूठे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह किया गया है। आंख पर पट्टी बांधकर रैली निकालने वालों में अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, खेम सिंह, मोहम्मद शमशाद, रामकृष्ण ममगाई, अमरीश राणा, प्रहलाद राम आदि शामिल रहे।