दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शीला दीक्षित का नैनीताल से पांच दशक तक रिश्ता बना रहा। इस दौरान वह कई बार नैनीताल आईं। उनका कहना था कि नैनीताल आकर उन्हें सुकून मिलता है। एक तरफ तनाव से मुक्ति मिलती है और दूसरी ओर वह अपनी बचपन की सहेली से मिल पाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कई दिन तक नैनीताल में रहकर यहां की वादियों की सैर किया करती थीं।