फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनैश्चरी अमावस्या पर शुभ संयोग, करेंगे ऐसा तो मिलेगी संकट से मुक्ति

Sat, 11 Aug 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
shani - फोटो : shani
विज्ञापन

इस बार शनैश्चरी अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन शनि देव की विधि विधान से पूजा करने पर दुखों का निवारण होगा।

विज्ञापन


इस दिन अमावस्या भी साथ होने से अधिक शुभ संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार यह पितृकार्येषु अमावस्या के रूप में भी जानी जाती है।

कालसर्प योग, ढैय्या तथा साढ़ेसाती सहित शनि संबंधी अनेक बाधाओं से मुक्ति पाने का यह दुर्लभ समय होता है जब शनिवार के दिन अमावस्या का समय हो जिस कारण इसे शनि अमावस्या कहा जाता है।

इन संकटों से पाई जा सकती है मुक्ति

puja aarti
शनि का पूजन और तैलाभिषेक कर शनि की साढे़ साती, ढैय्या और महादशा जनित संकट से भी मुक्ति पाई जा सकती है।

शनि अमावस्या ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साढ़ेसाती एवं ढैय्या के दौरान शनि व्यक्ति को अपना शुभाशुभ फल प्रदान करता है। शनि अमावस्या बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इस दिन शनि देव को प्रसन्न करके व्यक्ति शनि के कोप से अपना बचाव कर सकते हैं। पुराणों के अनुसार शनि अमावस्या के दिन शनि देव को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है। शनि अमावस्या के दिन शनि दोष की शांति बहुत ही सरलता कर सकते हैं।
विज्ञापन

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 

solar eclipse
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शनिवार को है। यह सूर्य ग्रहण दोपहर 1.32 बजे शुरू होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

ग्रहण काल सूतक काल 10 अगस्त की आधी रात से शुरू हो गया। ग्रहण 11 अगस्त की शाम को 5 बजे समाप्त होगा।

खगोलविद के अनुसार चीन के अलावा यह नार्थ अमेरिका नॉर्थ पश्चिम एशिया साउथ कोरिया और मॉस्को में भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें