फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बत्ती गुल मीटर चालू' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी, जन्मदिन मनाने वापस मुंबई लौटे शाहिद कपूर

Thu, 22 Feb 2018 07:26 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 7
shahid kapoor
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही शाहिद कपूर अपना जन्मदिन मनाने वापस मुंबई रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
shahid kapoor
जाने से पहले उन्होंने अपने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए। साथ ही श्रद्धा और शाहिद ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

3 of 7
shahid kapoor
बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म की आउटडोर शूटिंग सैय्यद हाउस, जिला पंचायत कार्यालय और संत निरंकारी भवन के क्षेत्र में शूट की गई। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सहायक अभिनेता दिव्यांदू शर्मा के ऊपर भी कई सीन शूट किए गए। वहीं श्रद्धा कपूर ने स्थानीय कलाकारों के साथ एक गाने की शूटिंग भी की। इधर फिल्म के हीरो शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई लौट गए हैं।

4 of 7
shahid kapoor
बुधवार को फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की आउटडोर शूटिंग बौराड़ी के विभिन्न इलाकों में की गई। फिल्म की हीरोईन श्रद्धा कपूर ने कई जूनियर आर्टिस्टों के साथ अपने हिस्से के सीन साझा किए। सैय्यद हाउस में उनके ऊपर 'एक दिल है यह मुश्किल’ गाना फिल्माया गया।
विज्ञापन

5 of 7
shahid kapoor
उन्होंने गाने में कई डांस स्टेप भी किए। जींस और लॉंग स्वैटर में श्रद्धा इस गाने में खूम जम रही थी। उनके साथ जूनियर आर्टिस्ट अनीशा, स्नेहा और तनिष्का ने गाने में सहयोग दिया। शूटिंग के दौरान श्रद्धा और दिव्यांदू शर्मा ने स्कूटी में सैय्यद निवास से जिला पंचायत कार्यालय से संत निरंकारी भवन चौराह तक सीन शूट किया। इस दौरान उन्होंने किंडर गार्टन के स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों के साथ पासिंग की। सेट और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा के प्रशंसक उनकी झलक पाने को बैठे रहे।
विज्ञापन

6 of 7
shahid kapoor
श्रद्धा ने अपना हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। साइड हीरो के भूमिका निभा रहे दिव्यांदू शर्मा इससे पूर्व प्यार का पंचनामा और टॉयलेट एक प्रेम कथा में भी महत्वपूर्ण भूमिका में अदा कर चुके हैं। निर्देशक श्रीनारायण सिंह के साथ उनके बेहद खास रिश्ते बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shahid kapoor,
फिल्म के हीरो शाहिद कपूर बादशाहीथौल के होटल टीसीआर से बुधवार को सीधे राजधानी देहरादून के लिए अपनी इनोवा कार से निकल गए। सूत्रों के अनुसार वह जौलीग्रांट हवाई अड्डे से मुंबई जाएंगे। 25 फरवरी को शाहिद का 36वां जन्मदिन है। इसके बाद शाहिद होली मनाकर फिर दुबारा फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आएंगे। बृहस्पतिवार को फिल्म के अन्य कलाकार बौराड़ी और आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें