फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' के बाद अब अपनी इस अगली फिल्म के लिए नई भाषा सीख रहे हैं शाहिद कपूर

Sat, 03 Feb 2018 07:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
SHAHID KAPOOR - फोटो : SELF
 बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर पद्मावत के बाद अब इस फिल्म के ल‌िए नई भाषा सीख रहे हैं। जानिए कौन सी है वह भाषा...
विज्ञापन

2 of 11
Shahid Kapoor, Shraddha Kapoor and Yami Gautam
फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग के लिए अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और यामी गौतम फरवरी में उत्तराखंड आएंगे। इसके लिए शाहिद गढ़वाली बोली सीख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
Shahid Kapoor, Shraddha Kapoor and Yami Gautam
 देहरादून,  बिजली चोरी पर केंद्रित फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग के लिए अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और यामी गौतम फरवरी में उत्तराखंड आएंगे। फिल्म में शाहिद कपूर गढ़वाली वकील की भूमिका में हैं। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी।

4 of 11
Shahid Kapoor
 फरवरी के दूसरे सप्ताह में अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, यामी गौतम फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड की वादियों का रुख करेंगे। फिल्म टिहरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी और नैनीताल में शूट किया जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 11
Shahid Kapoor
 बताया जा रहा है कि फिल्म के एक फेज की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है। शूटिंग का दूसरा फेज आठ फरवरी के बाद उत्तराखंड में शूट किया जाएगा। फिल्म यूपी और उत्तराखंड से सटे इलाकों में होने वाली बिजली चोरी पर केंद्रीत है। फिल्म में शाहिद कपूर और यामी गौतम एक वकील की भूमिका में हैं। जबकि श्रद्धा कपूर शाहिद के अपोजिट होंगी।

 
विज्ञापन

6 of 11
shahid kapoor
 फिल्म में गढ़वाली वकील की भूमिका निभा रहे शाहिद कपूर अपने किरदार से न्याय करने के लिए इन दिनों गढ़वाली सीख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों वह इसका ट्यूशन भी ले रहे हैं।

 
विज्ञापन

7 of 11
शाहिद कपूर
संभवतया यह पहली बार होगा जब बड़े पर्दे पर कोई अभिनेता गढ़वाली बोली का प्रयोग करेगा। इससे पहले फिल्म 'ट्यूबलाइट' में एक गाने में कुमाऊंनी बोली का प्रयोग हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

8 of 11
Yami gautam
 फिल्म की लगभग 60 फीसद शूटिंग नई टिहरी में ही होगी। शूटिंग के लिए बौराड़ी के ओपन मार्केट और कबर्ड मार्केट में जगह देखी गई हैं। साथ ही, फिल्म यूनिट के ठहरने के लिए नई टिहरी में कई होटलों के कमरे बुक कराए गए हैं। यूनिट ने इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अनुमति ली है।

 

9 of 11
Shraddha Kapoor
बौराड़ी निवासी सारिक ने बताया कि नई टिहरी में पहली बार बड़ी फिल्म की शूटिंग होना गर्व की बात है। सारिक ने ही फिल्म निर्माण से जुड़े कुछ अपने परिचितों को नई टिहरी में शूटिंग का सुझाव दिया था। जिसके बाद फिल्म निर्माण में लगी टीम नई टिहरी आई और यहां पर लोकेशन फाइनल की। शाहिद के आठ फरवरी को टिहरी पहुंचने की उम्मीद है।

10 of 11
shraddha kapoor
वहीं इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुसांई ने बताया कि नई टिहरी शहर में साफ-सफाई की गई है। शहर पूरी तरह शूटिंग के लिए तैयार है। सभी लोग यूनिट का सहयोग करेंगे। नई टिहरी में शूटिंग का अच्छा संदेश मुंबई तक जाएगा तो अन्य लोग भी यहां पर शूटिंग के लिए आएंगे।
विज्ञापन

11 of 11
Shahid Kapoor
उत्तराखंड फिल्म विकास बोर्ड का कार्य देख रहे केएस चौहान के मुताबिक फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' के बारे में बात जरूर हुई है। फिल्म कब और कहां शूट होगी। फिल्म यूनिट इस संबंध में एक-दो दिन में निर्णय लेकर हमें सूचित करेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें