फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज होने से पहले ही विवाद में फंसी शाहिद-श्रद्धा की 'बत्ती गुल मीटर चालू', थाने तक पहुंचा मामला

Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor
शाहिद और श्रद्धा की आने वाले फिल्म  'बत्ती गुल मीटर चालू' रिलीज होने से पहले ही विवाद में फंस गई है। मामला इतना बढ़ गया है कि थाने तक पहुंच गया है। बता दें कि, उत्तराखंड में शूट हुई यह फिल्म पेमेंट को लेकर विवाद में फंसी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Batti Gul Meter Chalu
ऋषिकेश के एक लोकल लाइन प्रोड्यूसर ने तय धनराशि का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मेन लाइन प्रोड्यूसर से जान का खतरा भी शिकायत में बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Batti Gul Meter Chalu
कोतवाली पुलिस के मुताबिक गंगानगर निवासी अरविंद तिवारी ने तहरीर में बताया कि उन्हें फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के लिए लोकल लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर हायर किया गया था। उनका काम स्थानीय इलाकों की फोटोग्राफ्स भेजना और लोकल युवाओं की उपलब्धता आदि को पूरा करना था।

4 of 5
Batti Gul Meter Chalu
फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर अरविंद तिवारी ने मेन लाइन प्रोडयूसर से तय रकम दिए जाने की मांग की, लेकिन वह लगातार आनाकानी करते रहे। धमकी दिए जाने पर
अरविंद तिवारी घबरा गए। उन्होंने ऋषिकेश कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। बताया कि मेन लाइन प्रोड्यूसर पर उनका तकरीबन ढाई लाख रुपए बकाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Batti Gul Meter Chalu
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़ित से लिखित एग्रीमेंट से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। मामले की तहकीकात की जा रही है। धोखाधड़ी और धमकी से संबंधित आरोपों की पुष्टि होती है, तो उक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें