उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल की पत्नी ऊषा घिल्डियाल अपने आप में एक मिसाल हैं। बालिका इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में वह कक्षा 9 व 10 की छात्राओं को पढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
usha ghildiyal
- फोटो : amarujala
इससे पहले वह प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने के साथ ही गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के साथ-साथ बच्चों को राजीव गांधी व जवाहर नवोदय सहित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करा चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Pantnagar University
गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि पंतनगर से प्लांट पैथोलॉजी में डाक्टरेट उपाधी धारक व सीनियर वैज्ञानिक रही उनकी पत्नी उषा घिल्डियाल अपने ज्ञान को स्कूलों में बच्चों के साथ साझा कर उसे नया रूप दे रही हैं।
4 of 5
ऊषा
वह रोज कई घंटे स्कूल में नियमित छात्राओं को पढ़ाती हैं। यहीं नहीं वह समय-समय पर छात्राआें के बीच किसी ज्वलंत विषय, मसलन साफ-सफाई, पर्यावरण, दहेज, बालिका शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, पलायन, जल, जंगल और जमीन जैसे विषयों पर वाद-विवाद भी करवाती हैं।
वे शिक्षिका न होते हुए भी अन्य शिक्षिकाओं की तरह नियमित स्कूल समय पर पहुंचती और बच्चों को पढ़ाने में तल्लीन हो जाती हैं। शिक्षणेत्तर गतिविधियों के जरिए भी वे पढ़ाई को रोचक बनाती हैं।