भारत से जाकर साउथ अफ्रीका में बसे उद्योगपति गुप्ता बंधुओं अजय और अतुल ने अपने दो बेटों की शादी के लिए उत्तराखंड के औली को चुना है। आज से शादी समारोह के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह के लिए औली में होटल क्लिप टॉप को लाइटों से सजाया गया है। सोमवार को पद्मश्री व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों पर अजय गुप्ता ने नारियल तोड़कर शादी समारोह का श्रीगणेश किया। वहीं गायक कैलाश खेर भी औली पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
औली में मंगलवार से 22 जून तक शाही शादी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो शादियों के लिए जोशीमठ से लेकर औली तक की हर दुकान को गुप्ता बंधुओं ने किराये पर ले लिया है। पूरे आयोजन के लिए परिवार लगभग दो सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
4 of 6
इस शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। औली में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बॉलीवुड के कलाकार पहुंचेंगे। परिवार के लोगों ने बताया कि अनिल कपूर, जैकलीन, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर जैसे कलाकार औली में आएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
इसके साथ ही कैलाश खेर, शंकर एहसान लॉय और विशाल शेखर परफॉर्म करेंगे। इंटरनेशनल म्यूजिक ग्रुप सिम्फनी और बॉम्बे रॉकर्स भी शादी में आए मेहमानों का मनोरंजन करेंगे।
इस शादी में मेहमान तो गिने-चुने ही बुलाएं गए हैं, लेकिन खर्चा दो सौ करोड़ के करीब है। औली के स्कीइंग क्षेत्र को वेडिंग प्वाइंट के तौर पर विकसित किया गया है।