फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: सर्द हवाओं में तैर रही है खतरनाक बीमारी, ऐसा नहीं किया तो आप भी बनेंगे 'शिकार'

Wed, 27 Dec 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस बार सर्द हवाओं में खतरनाक बीमारी तैर रही है और यह बीमारी युवाओं को अपना निशाना बना रही है।
 
विज्ञापन

2 of 8
Cough And Cold
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. संदीप टंडन के मुताबिक ओपीडी मे औसतन 150 मरीज मौसमी बीमारियों का इलाज कराने पहुंच रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
माइग्रेन
वहीं न्यूरो सर्जन बताते हैं कि कुछ दिनों में ओपीडी पहुंचने वाले मरीज गंभीर सिरदर्द की शिकायत कर रहे हैं। इन मरीजों में ऐसे युवा भी शामिल हैं जो ठंड के इस मौसम में बगैर हेलमेट के तेजी से मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाने से माइग्रेन की गिरफ्त में आ चुके हैं।
 

4 of 8
Winter
डाक्टरों का कहना है कि सिर को ठंड से बचाकर माइग्रेन या सिरदर्द की परेशानियों से बचा जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
लोग घरों से गर्म कपड़े पहने कर निकले - फोटो : Shivharsh Dwivedi
फिजिशियन डा. संदीप टंडन की मानें तो मौसम में इस बदलाव का असर बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं पर अधिक दिखाई दे रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी बीमारियों की गिरफ्त में हैं। उन्होंने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी है। कहा कि बच्चों के बीमार होने से उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
doctor
घने कोहरे से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं। कोहरे में लिपटी धूप के कारण कफ, सांस की परेशानी, सीने में जकड़न, शरीर में दर्द, तेज माइग्रेन समेत बुखार से पीड़ित सैकड़ों मरीज जिला अस्पताल समेत निजी में डाक्टरों के चक्कर लगा रहे हैं। सर्दी के बदलते मिजाज को लेकर विशेषज्ञ भी चिंता जता रहे हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
fever - फोटो : demo pic
तापमान में कमी और वातावरण में नमी से इंफ्लूएंजा वायरस तेजी से पनप रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज तेजी से बढ़े हैं। 

 
विज्ञापन

8 of 8
ठंड बढ़ने पर गर्म कपड़े भी खूब खरीदे जा रहे हैं। - फोटो : Amar Ujala file photo
बीमारियों से ऐसे करें बचाव
0 सुबह- शाम गर्म कपड़े जरूर पहनें, कोताही न बरतें
0 ठंडी चीजें खाने से परहेज करें, गर्म नाश्ता-भोजन करें
0 मोटरसाइकिल चलाते समय गर्दन, नाक ढककर रखें
0 बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने के साथ ही कान, गर्दन मफलर से ढकें
0 दमा रोगी कमरे की खिड़कियां खोलकर सोएं, ताकि कमरे में पर्याप्त आक्सीजन रहे
0 वायरल बुखार होने पर कुशल चिकित्सक को दिखाकर एंटीबायोटिक लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें