अगर आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग की है तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
2 of 6
mussoorie
देश और दुनिया में मशहूर हिल स्टेशन मसूरी में आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
traffic route diverted
विंटर लाइन कार्निवल और नए वर्ष पर मसूरी में टूरिस्ट बसों और बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
4 of 6
मसूरी में छाया रहा कोहरा
- फोटो : अमरउजाला
पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल ने यातायात संचालन के लिए नया प्लान जारी कर दिया। बताया गया कि मसूरी में यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में कुठाल गेट पर ही वाहनों को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
सजी मसूरी।
- फोटो : AmarUjala
सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक किंग क्रेग से टैक्सी स्टैंड, लाइब्रेरी चौक, कैंपटी स्टैंड पर दबाव होने की दशा में दून से मसूरी जाने वाले यातायात को गज्जी बैंड से हाथी पांव हरनाम सिंह रोड होते हुए जीरो प्वाइंट की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। कंपनी बाग रोड पर दबाव की स्थिति में यातायात लाइब्रेरी से स्प्रिंग रोड कॉन्वेन्ट स्कूल की ओर भेजा जाएगा। झील पर यातायात दबाव की स्थिति में मसूरी से देहरादून की ओर जाने वाला यातायात जेपी मोड़ से बार्लोगंज झड़ी पानी होते हुए देहरादून भेजा जाएगा। चम्बा, धनोल्टी रोड से आने वाले वाहनों को बाटा घाट चौकी से मसूरी की ओर नहीं भेजा जाएगा। बल्कि बाटाघाट से बाईपास रोड जेपी बैंड होते हुए मसूरी भेजा जाएगा। माल रोड नो पार्किंग जोन रहेगा। शाम चार बजे लाईब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस से वाहनों के लिए माल रोड को प्रतिबंधित किया जाएगा। लंढौर बाजार का मार्ग संकरा है, जिस कारण समानांतर ट्रैफिक मुश्किल से निकल पाता है। इस रोड पर घंटाघर से अनुपम चौक और अनुपम चौक से लोवर रोड होकर घंटाघर तक वन-वे व्यवस्था की जाएगी।
पार्किंग व्यवस्था: लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड एमडीडी पार्किंग। लाइब्रेरी पर कैंपटी टैक्सी स्टैंड मल्टी स्टोरी पार्किंग। पिक्चर पैलेस पर एमडीडीए पार्किंग। पिक्चर पैलेस पर नगर पालिका परिषद पार्किंग। किंग क्रेग पर एक ओर पार्किंग। घंटाघर के पीछे साउथ रोड पर पार्किंग। मसूरी में यातायात के नियमित संचालन को इस बार कुठाल गेट, कोल्हू खेत, जेपी मोड़ के आगे गेट व्यवस्था लागू की गई है। ऊपर यातायात का दबाव बढ़ने पर इन गेटों पर वाहनों को रोक दिया जाएगा। स्थिति के हिसाब से वाहनों को किश्तों में ऊपर की तरफ भेजा जाएगा। मसूरी के गज्जी बैंड, जेपी बैंड, किंग क्रेग, लाइब्रेरी चौक, जीरो प्वाइंट, पिक्चर पैलेस पर नियमित रूप से यातायात पुलिस की ड्यूटी रहेगी।