फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिलेगा आपके PF से जुड़े हर सवाल का जवाब, बस करना होगा ये

Tue, 16 Jan 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
PF
अगर आपके पीएफ खाते में कोई समस्या है, कंपनी आपका पीएफ चोरी तो नहीं कर रही है, आपका सही पीएफ कट रहा है या नहीं, ऐसी तमाम बातों की जानकारी चाहते हैं तो यहां आपको सारे जवाब मिलेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
epfo
इस बारे में अमर उजाला संवाद से आपको पूरी मदद मिलेगी। इसके लिए 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अमर उजाला कार्यालय में संवाद होगा। इस दौरान ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव अमर उजाला कार्यालय में मौजूद रहेंगे। वह पीएफ खाताधारकों के सवालों के जवाब देंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 7
फेसबुक - फोटो : SELF
आप अपनी शिकायत या सवाल, फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सएप या फोन कर हम तक पहुंचा सकते हैं। फेसबुक और ट्विटर पर आप जो सवाल पोस्ट करेंगे, उनका भी जवाब मिलेगा। यह संवाद फेसबुक पर लाइव देखा और सुना जा सकेगा। संवाद में प्रदेश के कई बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे। इस दौरान वह पीएफ के संबंध में सुझाव भी देंगे।

 

4 of 7
WhatsApp
फेसबुक पर ऐसे भेजें सवाल
अपने फेसबुक में सर्च बार में जाकर ‘Amar Ujala Dehradun’  टाइप करें। इसके बाद अमर उजाला देहरादून का पेज खुलेगा। इस पेज के इनबॉक्स में अपना सवाल पोस्ट कर दें।

वॉट्सएप पर भेजें सवाल - 7017971193 (केवल वॉट्सएप के लिए)
17 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक यहां करें कॉल : 9675201318, 01352720378, 9675201319

 
विज्ञापन

5 of 7
money
पीएफ क्लेम के लिए चक्कर काटने से मुक्ति
अपने पीएफ का क्लेम पाने के लिए अब आपको पीएफ कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार का उमंग ऐप और ईपीएफओ की वेबसाइट पर ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरने की सुविधा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इसकी शुरुआत कर दी है। सभी कंपनियों का कहा गया है कि वे अपने कर्मचारियों की सभी समस्याएं ऑनलाइन ठीक करा सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीएफ क्लेम ऐसे भरें ऑनलाइन
ईपीएफओ की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं। यहां होम पेज पर  ‘ऑनलाइन क्लेम’ के विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) और पासवर्ड फीड करें। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अपनाएं। निर्धारित समय के बाद पीएफ क्लेम का पैसा आपके खाते में आ जाएगा। इसके अलावा आप अपने मोबाइल से 9718397183 पर मिस कॉल करें। इसके बाद उमंग ऐप डाउनलोड करें। इस ऐप के माध्यम से भी आप ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्राइम - फोटो : amar ujala
जन्मतिथि, नाम में भी करें ऑनलाइन करेक्शन
ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त मनोज कुमार यादव के मुताबिक, पीएफ खाताधारक अपने नाम और जन्मतिथि में ऑनलाइन करेक्शन कर सकता है। करेक्शन के लिए भी वेबसाइट या उमंग ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक साल से अधिक का अंतर होने पर जन्मतिथि परिवर्तन के लिए ईपीएफओ आना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आधार अपडेट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें