पहाड़ों की रानी मसूरी और चकराता में मंगलवार को मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। मसूरी में इस बार निचले इलाके में भी अच्छी बर्फबारी हुई। माल रोड सहित कुलड़ी बाजार और लाइब्रेरी चौक पर बर्फ जम गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मसूरी का मौसम
- फोटो : AmarUjala
शाम को करीब आधे घंटे तक हुई बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, बर्फबारी के बाद नगर का पारा शून्य से नीचे पहुंचने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
3 of 5
Snowfall in Chakrata
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala
मौसम अब भी खराब बना हुआ है और रात में दोबारा हिमपात होने की संभावना है। उधर, चकराता और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और शाम ढलते ही इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।
4 of 5
Snowfall in Chakrata
- फोटो : NDJoshi/AmarUjala
हिमपात के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। शाम करीब 4:45 बजे शुरू हुआ बर्फबारी का दौर देर शाम तक जारी रहा।