फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी और चकराता में सीजन का दूसरा स्नोफाल, सैलानी कर रहे बर्फ में मस्ती

Wed, 11 Jan 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी का मौसम - फोटो : AmarUjala
पहाड़ों की रानी मसूरी और चकराता में मंगलवार को मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। मसूरी में इस बार निचले इलाके में भी अच्छी बर्फबारी हुई। माल रोड सहित कुलड़ी बाजार और लाइब्रेरी चौक पर बर्फ जम गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी का मौसम - फोटो : AmarUjala
शाम को करीब आधे घंटे तक हुई बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, बर्फबारी के बाद नगर का पारा शून्य से नीचे पहुंचने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Snowfall in Chakrata - फोटो : NDJoshi/AmarUjala
मौसम अब भी खराब बना हुआ है और रात में दोबारा हिमपात होने की संभावना है। उधर, चकराता और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और शाम ढलते ही इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।

4 of 5
Snowfall in Chakrata - फोटो : NDJoshi/AmarUjala
हिमपात के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। शाम करीब 4:45 बजे शुरू हुआ बर्फबारी का दौर देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Snowfall in Chakrata - फोटो : SharmanandBijalvan/AmarUjala
मंगलवार को चकराता का न्यूनतम पारा -05 डिग्री रहा। जबकि, अधिकतम तापमान 02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें