फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI आपको फ्री में दे रहा 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, बस जल्दी से करें ये एक काम

Fri, 06 Apr 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
happy
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यह नई स्कीम आपको एक नही बल्कि डबल फायदा देगी। आगे जानिए कैसे...
विज्ञापन

2 of 6
sbi yono
अगर आप बैंक की लाइन में नहीं लगना चाहते तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए खास यू ओनली नीड वन (योनो) मोबाइल ऐप लाया है। इस ऐप के माध्यम से खाता खोलने पर न केवल आपको झंझटों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि पांच लाख रुपये का दुघर्टना बीमा भी मुफ्त मिलेगा। एसबीआई योनो के अलावा एक्सिस बैंक भी ग्राहकों के लिए घर बैठे डिजिटल खाता खोलने की सुविधा दे रहा है। यह खाता केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
PAN-Aadhaar
इस खाते को खोलना बहुत ही आसान है। मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और कुछ डिजिटल दस्तावेजों के जरिये इस एसबीआई में खाते को खोला जा सकता है। खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड होना जरूरी है। एक मोबाइल नंबर और ई-मेल से सिर्फ  एक ही खाता खुल सकता है। इस खाते को सिर्फ  भारतीय ही खुलवा सकते हैं। खाता खोलने के लिए नॉमिनी का नाम देना जरूरी है।

4 of 6
Debit Card
खाता खोलते समय आप जिस स्टेट बैंक की शाखा का चयन करेंगे, वह आपकी होम ब्रांच बन जाएगा। खाता खोलने की प्रक्रिया के तहत एक बार बैंक जाकर आधार वेरिफिकेशन कराना होगा। खाता खुल जाने के बाद आपको बैंक की सारी सुविधाएं मिलेंगी। खाता खुल जाने के बाद आपको प्लैटिनम डेबिट कार्ड मिलेगा। ऐप के जरिये खाता खुलवाने पर आपको पांच लाख रुपये तक मुफ्त दुर्घटना बीमा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
sbi yono
प्लेटिनम डेबिट कार्ड के जरिये आपको एटीएम से एक लाख रुपये तक निकालने की सुविधा मिलती है। ऐप के जरिये चेकबुक भी मंगा सकते हैं लेकिन इसके लिए प्रति पेज 10 रुपये देने होंगे। खाते का पूरा स्टेटमेंट आपको ई-मेल आईडी पर मिलता रहेगा। अगर इस खाते में आप 25 हजार रुपये रखेंगे तो मिनिमम बैलेंस का झंझट भी खत्म हो जाएगा। मोबाइल ऐप आप एंड्रायड मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई के चीफ मैनेजर एके गुप्ता के मुताबिक युवाओं पर फोकस करने के लिहाज से यह अच्छी सेवा है, जिसका लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : file photo
घर बैठे मोबाइल से खाता खोलने की यह सुविधा एक्सिस बैंक भी दे रहा है। इसके तहत आपको बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। यहीं अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल पता देना होगा। तीन मिनट के भीतर आपका खाता खुल जाएगा। यह खाता भी सामान्य सेविंग खातों की तरह ही कार्य करेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें