फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन 2021: उत्तराखंड में सावन का पहला सोमवार आज, बारिश और कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, तस्वीरें

Mon, 19 Jul 2021 02:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सावन - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में आज सावन का पहला सोमवार है और सुबह से ही लगातार बारिश जारी है। लेकिन बारिश और कोरोना की तीसरी लहर की तमाम खबरों के बीच लोगों की आस्था कम नहीं हुई। सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय माह होता है। इस बार सावन का पहला सोमवार होने से मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग गई। मैदानी क्षेत्रों में सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी के साथ ही राज्य के सभी शिवालयों में पूजा अर्चना का दौर जारी है। पंडित कामेश्वर प्रसाद उनियाल का कहना है कि भगवान शिव का जल धारा, बिल्व पत्र और दूध-दही से अभिषेक करना चाहिए। सावन माह में की गई शिव उपासना बहुत ही फलदायी होती है और इसका फल बहुत जल्दी मिलता है। देवलसारी मंदिर के पुजारी गगन भट्ट ने जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं से मास्क पहनकर आने की अपील की है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है।
विज्ञापन

2 of 5
सावन - फोटो : अमर उजाला
इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे। छह अगस्त को प्रदोष व्रत रहेगा। वहीं 13 अगस्त नाग पंचमी आएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
सावन - फोटो : अमर उजाला
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन भगवान शंकर का महीना माना जाता है। कहा जाता है कि कण-कण में भगवान शिव का वास है।
 

4 of 5
सावन - फोटो : अमर उजाला
सावन का महीना 16 जुलाई शुक्रवार से शुरू हो गया है। सावन में सोमवार को भगवान शिव की पूजा फलदायी मानी जाती है। इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शिव मंदिरों में बेहर सिमित संख्या में भक्त पूजन-अभिषेक के लिए पहुंचे। पं. उदय शंकर भट्ट ने बताया कि सावन में भगवान शिव का अभिषेक करना फलकारी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें