लंढौरा जा रहे भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस लाइन लाने के बाद सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने रोकी भगतदा की राह, लंढौरा पहुंचने से पहले हुए गिरफ्तार
2 of 6
कोश्यारी
- फोटो : अमरउजाला
शुक्रवार सुबह हरिद्वार पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी दोपहर करीब 12 बजे हरिद्वार स्थित डामकोठी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद लंढौरा जाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने रोकी भगतदा की राह, लंढौरा पहुंचने से पहले हुए गिरफ्तार
3 of 6
कोश्यारी
- फोटो : अमरउजाला
रणनीति के तहत शांतरशाह चौकी पहुंचते ही एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर और एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने कोश्यारी के काफिले को रोक लिया।
पुलिस ने रोकी भगतदा की राह, लंढौरा पहुंचने से पहले हुए गिरफ्तार
4 of 6
कोश्यारी
- फोटो : अमरउजाला
सांसद कोश्यारी का कहना था कि वह हालात की जानकारी लेने और लोगों को शांति बनाए रखने की अपील करने जा रहे हैं। लेकिन जब पुलिस नहीं मानी तो विरोध में कोश्यारी हाईवे पर धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारी उन्हें समझा बुझाकर चौकी लेकर पहुंचे और समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कोश्यारी को पुलिस लाइन लाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने रोकी भगतदा की राह, लंढौरा पहुंचने से पहले हुए गिरफ्तार
5 of 6
यतीश्वरानंद
- फोटो : अमरउजाला
आईजी संजय गुंज्याल ने कोश्यारी से मुलाकात की उसके बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने रोकी भगतदा की राह, लंढौरा पहुंचने से पहले हुए गिरफ्तार
6 of 6
कोश्यारी समर्थकों को गिरफ्तार करती पुलिस।
- फोटो : अमरउजाला
गिरफ्तारी देने वालों में लक्सर विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर आदि शामिल रहे।