12 जनवरी को शटतिला एकादशी पड़ रही है। इस एकादशी पर व्रत रखकर तिलदान किया जाता है। अगले दिन 13 जनवरी का लोहड़ी का पर्व पड़ेगा, जो तिल खाने और जलाने का पर्व है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी भोजन का आयोजन किया जाता है और मीठे की जगह तिल से बने लड्डू परोसे जाते हैं।