फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानीः चाकू से आठ वार कर सेल्स गर्ल को दी दर्दनाक मौत, गुस्साए लोग सड़क पर उतरे

Sat, 19 Oct 2019 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पिंकी रावत की हत्या के मामले में खुलासे की मांग को लेकर पर्वतीय समाज के लोगों ने आज काशीपुर में प्रदर्शन और नारेबाजी की। लोगों ने पिंकी को इंसाफ देने की बात कही। हाथ में पोस्टर लिए हुजूम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और विधायक को खूब खरी खोटी सुनाई।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को काशीपुर के गिरिताल रोड स्थित मोबाइल शोरूम पर कार्यरत सेल्स गर्ल की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी और डेढ़ लाख के 11 मोबाइल भी गायब हो गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद निवासी मनीष चावला 15 साल पहले काशीपुर आकर बस गए। मनीष ने गिरिताल में ही द मोबाइल वर्ल्ड भूमिका इंटरप्राइजेज नाम से मोबाइल का शोरूम खोला। जहां पौड़ी तहसील धुमाकोट के ग्राम दिगौलीखाल निवासी पिंकी रावत (22) पुत्री मनोज रावत तीन माह से काम कर रही थी।
 

4 of 5
काशीपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
वह मानपुर रोड पर आरके पुरम कॉलोनी में चंदन सिंह के मकान में अपने भाई प्रवीण रावत के साथ किराए पर रहती थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मनीष चावला ने पुलिस को सूचना दी कि शोरूम में सेल्स गर्ल पिंकी की किसी ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काशीपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
हत्यारे ने चाकू से पिंकी के पेट पर चाकू से आठ बार वार किए। ये निशान छह से 10 सेमी गहराई के बताए जा रहे हैं। अनुमान है कि हत्यारे ने मृतका की गर्दन दबाकर एक के बाद एक आठ प्रहार किए। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्यारा एक था या उससे अधिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें