फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा नए वेतन का तोहफा

Wed, 20 Sep 2017 08:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
money - फोटो : money
दीपावली से पहले कर्मचारियों को सरकार नए वेतन का बड़ा तोहफा देने वाली है। नए वेतन के प्रस्तावों पर विचार करने के लिए 22 सितंबर और 25 सितंबर को हाईपावर कमेटी की बैठक होंगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
राज्य के सरकारी निगमों-उपक्रमों, प्राधिकरणों, निकायों व जिला पंचायतों को दीपावली से पहले नए वेतन का तोहफा मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
trivendra singh rawat
सचिवालय में हुई बैठक में यह सहमति बनी कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी ने बीती 24 जुलाई व एक अगस्त को जिन निगमों को सातवां वेतनमान देने की सिफारिश की है, उन्हें सातवां वेतनमान देने को जल्द शासनादेश निर्गत किए जाएंगे।

 

4 of 6
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : google
हाईपावर कमेटी की आगामी बैठकें 22 सितंबर और 25 सितंबर को तय की गई हैं। इनमें जिन निगमों, निकायों, निगमों, पालिकाओं, जिला पंचायतों व विकास प्राधिकरणों के उनके बोर्ड से पारित प्रस्तावों पर निर्णय होगा, उन्हें कैबिनेट की 27 सितंबर को प्रस्तावित बैठक में रखा जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
money - फोटो : money
कैबिनेट के फैसले के बाद संबंधित प्रशासनिक विभाग जल्द शासनादेश जारी करेंगे, ताकि कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ दीपावली से पहले मिल सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
राज्य निगम, निकाय, जल संस्थान, विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत कर्मचारी महासंघ की मंगलवार से प्रस्तावित हड़ताल 10 दिनों के लिए टल गई है। यह निर्णय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, मुख्य सचिव एस रामास्वामी और सचिव वित्त विभाग अमित नेगी के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें