फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस युवा क्रिकेटर की कप्तानी में खेलेंगे मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन, जानें खास बातें

Mon, 11 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
under 19 anuj rawat
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन उत्तराखंड के इस युवा क्रिकेटर की कप्तानी में अंडर-19 का मैच खेलेंगे। आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 6
arjun tendulkar
श्रीलंका दौरे पर होने वाली चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए अंडर-19 टीम में खेलने वाली भारतीय टीम में अर्जुन को जगह मिली है। इससे सचिन तो खुश हैं ही लेकिन उत्तराखंड के क्रिकेटरों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन

3 of 6
Anuj Rawat/ Aryan juyal
दरअसल, इस टीम में उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों को कप्तानी करने का मौका मिला है। इसमें हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को एक दिवसीय टीम, जबकि रामनगर के अनुज रावत को चार दिवसीय टीम की कमान सौंपी गई है। दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के साथ 11 जुलाई से 11 अगस्त तक टीम 2 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेलेगी।

4 of 6
sachin
वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अनुज रावत की कप्तानी में मैच खेलेंगे। अनुज वर्तमान में दिल्ली अंडर 19 टीम में शामिल हैं, जबकि विश्व विजेत अंडर-19 टीम के सदस्य आर्यन जुयाल यूपीसीए से मैच खेलते हैं। वहीं, 24 सितंबर 1999 को जन्में 18 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और लोअर ऑर्डर बैट्समैन हैं। वहीं ऊंचा कद उन्हें एक खांटी तेज गेंदबाज बनाता है।
विज्ञापन

5 of 6
anuj rawat
दिल्ली की टीम में शामिल और श्रीलंका जाने वाली भारतीय अंडर 19 चार दिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए अनुज रावत भी विकेट कीपर के साथ सलामी बल्लेबाज हैं। पिछले दिनों अंडर 19 नार्थ जोन के पांच मैचों में एक दोहरा शतक, एक शतक के साथ 480 रन बनाने के अलावा करीब 15 शिकार उनके नाम हैं। अनुज के पिता वीरेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि अनुज ने बचपन में रामनगर में सतीश पोखरियाल के अधीन क्रिकेट की ट्रेनिंग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anuj rawat
इसके बाद अनुज दिल्ली चले गए और वहां की अंडर 16 टीम से शुरुआत की। भारतीय अंडर-19 टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए अनुज रावत ने हिमाचल के ऊना में नार्थ जोन की ओर से 47 रनों की कप्तानी पारी खेली और नार्थ ईस्ट को 8 विकेट से हराया। अनुज को टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। टूर्नामेंट में अनुज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें