फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, दो तीर्थयात्रियों की मौत, 14 यात्री घायल, तस्वीरें...

Sun, 10 Jun 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
accident on badrinath highway
रविवार को बदरीनाथ धाम जाते समय हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटने से दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि तकरीबन 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
accident on badrinath highway
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बस संख्या up17 at 3549 देवप्रयाग से 8 किमी पहले शिव मूर्ती के पास पलट गई।
विज्ञापन

3 of 6
accident on badrinath highway
बस के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। बस सड़क से थोड़ा नीचे जा गिरी, जिसके कारण दो यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई।
 

4 of 6
accident on badrinath highway
सूचना मिलते ही तहसीलदार देवप्रयाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं 108 को भी सूचना दी गई जिसके बाद घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
accident on badrinath highway
वहीं जानकारी के मुताबिक, एक महिला तीर्थयात्री की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतक तीर्थयात्री की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident on badrinath highway
एसडीएम कीर्तीनगर नुपूर वर्मा के अनुसार, सीएचसी में शिफ्ट किए गए यात्रियों में पांच बच्चे चार महिला और तीन पुरुष हैं। वहीं श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किए गए यात्रियों में एक पुरुष विरेंद्र जैन और एक महिला रश्मि शामिल है। वहीं दो की मौत हो चुकी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें