सीजन की पहली बर्फबारी होते ही भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मंगलवार को सपरिवार अपने पसंदीदा हिल स्टेशन मसूरी पहुंच गए। उनके पहुंचते ही मौसम मेहरबान हुआ और पर्यटन नगरी में हिमपात शुरू हो गया। सचिन हर साल यहां सर्दियों में परिवार के साथ आकर ठहरते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Sachin Tendulkar
- फोटो : AmarUjala
यहां वह अपने पारिवारिक मित्र उद्योगपति संजय नारंग के आवास पर ठहरे हैं। सचिन के आने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक चार दुकान के आसपास पहुंचने शुरू हो गए। लेकिन सचिन सीधे संजय नारंग के घर चले गए। सचिन के साथ साथ उनकी पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, पुत्र अर्जुन और पुत्री सारा भी हैं। (सचिन तेंदुलकर के पिछले साल मसूरी प्रवास की तस्वीर)
विज्ञापन
3 of 8
Sachin Tendulkar
- फोटो : AmarUjala
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मंगलवार को पत्नी और बच्चों के साथ दोपहर ढाई बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सचिन को देखकर उनके प्रशंसक झूम उठे। लोगों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। सचिन ने भी उन्हें निराश नहीं किया और प्रशंसकों के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई। करीब दस मिनट के बाद वे परिवार के साथ मसूरी के लिए रवाना हो गए।
4 of 8
ढहलिया बैंक
- फोटो : AmarUjala
चार बजे के आसपास सचिन तेंदुलकर मसूरी पहुंचे और सीधे अपने पारिवारिक मित्र संजय नारंग के बंगले बोथवैल बैंक चले गए। उनके दीदार के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों का नारंग के आवास के बाहर जमावड़ा लग गया। इस बार सचिन हर बार की तरह ढहलिया बैंक में नहीं ठहरे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
मसूरी का मौसम
- फोटो : AmarUjala
इस बार देर से मसूरी आए सचिन
सचिन तेंदुलकर बिगत करीब तीन-चार वर्षों से परिवार के साथ नए साल का जश्न पहाड़ों की रानी मसूरी में मनाते रहे हैं। लेकिन इस बार किसी वजह से वह जनवरी के पहले सप्ताह के बाद मसूरी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
मसूरी का मौसम
- फोटो : AmarUjala
उनका मसूरी में कितने दिन का प्रवास है, फिलहाल इसकी जानकारी अभी नहीं है। हालांकि, इस बार देरी से पहुंचने का फायदा यह हुआ कि सचिन के मसूरी पहुंचते ही हिमपात शुरू हो गया।
विज्ञापन
7 of 8
Sachin Tendulkar
- फोटो : file photo
बिगत कई वर्षों में उनके प्रवास के दौरान पर्यटन नगरी में बर्फबारी नहीं होने से सचिन हर बार इससे महरूम रह जाते थे। लेनिक इस बार मौसम भी मेहरबान हुआ है।