फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ध्यान दें! सरकारी अधिकारी की इस पोस्ट के लिए बदल गए नियम

Thu, 26 Jul 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Job
किसी भी संकाय से स्नातक करने वाले युवा अब इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। नियमों में बदलाव के बाद युवाओं में खुशी की लहर है।
 
विज्ञापन

2 of 5
VOICE JOB
किसी भी संकाय से स्नातक करने वाले युवा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) बन सकेंगे। कैबिनेट से वीपीडीओ पदों की भर्ती नियमावली में संशोधन की मंजूरी मिल गई। इसमें कृषि, विज्ञान व वाणिज्य संकाय से ही स्नातक की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। इससे आगामी वीपीडीओ पदों की भर्ती में प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : demo pics
प्रदेश सरकार की ओर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पदों की भर्ती के लिए कई बार भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया है। वर्ष 2015 में पंचायतीराज विभाग की ओर से वीपीडीओ पदों के लिए 197 पदों की अधियाचन चयन आयोग को भेजा गया था। उस समय शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में इंटरमीडिएट निर्धारित थी।
 

4 of 5
computer
वर्ष 2016 में पंचायतीराज विभाग ने विभागीय भर्ती नियमावली में संशोधन कर वीपीडीओ पद के लिए शैक्षणिक योग्यता में विज्ञान, कृषि, वाणिज्य में स्नातक के साथ ट्रिपल सी कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
computer
अब विभाग ने फिर से भर्ती नियमावली में संशोधन किया। इसमें विज्ञान, कृषि, वाणिज्य संकाय से ही स्नातक होने अनिवार्यता को समाप्त कर किसी भी विषय से स्नातक निर्धारित की है। ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स में अनिवार्यता यथावत रहेगी। वीपीडीओ पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक के साथ न्यूनतम ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स होना जरूरत है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भर्ती नियमावली में संशोधन की मंजूरी मिल गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें