फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मलबे से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा के पास बंद, पिंडर घाटी के लोगों के लिए मुसीबत बनी बारिश

Mon, 01 Jul 2024 11:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ थराली/ देवाल
विज्ञापन
1 of 5
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ी से मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा में डोलिया मंदिर के समीप बंद हो गया। वहीं चमोली के थराली देवाल में रविवार रात्रि से हो रही बारिश पिंडर घाटी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई। स्कूल खुलने के पहले दिन ही बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी दिक्क़ते उठानी पड़ी।

थराली तहसील मुख्यालय के पास सड़क पर आए मलबे के कारण यहां वाहन फंस गए। लोनिवि ने सड़क पर मलबा हटाने का काम शुरू किया। जबकि थराली में रविवार की रात को हुई भारी बारिश से कई सडके बंद। ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कॉलेज, और डूंगरी को जाने वाली सड़क सिपाही गदेरे में मलबा आने से बंद है। थराली में कल रात से बिजली भी गुल रही। देवाल- थराली सड़क सुबह सात बजे खुली जबकि नंदकेशरी में रविवार शाम साढ़े सात बजे मलबे से सड़क बंद थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

4 of 5
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश भर के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब शिक्षक एक-दूसरे शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाएंगे, मसले पर आज बनेगी सहमति

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कर्णप्रयाग देवाल में सड़क बंद। जेसीबी से हटाने का काम जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दून के तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें