फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी के लिए जद्दोजहद: 98 साल की बुजुर्ग को डंडी पर बैठाकर पैदल तय किया 3.5 किमी. रास्ता, तब पहुंची अस्पताल

Thu, 20 Jun 2024 10:19 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
98 साल की बीमार महिला को डंडी पर बैठाकर ले जाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुर्गम इलाकों में बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को कितनी जद्दोजहद करनी पड़ती है इसकी बानगी चमोली जिले के मुसाउडियार गांव में देखने को मिल जाएगी। दरअसल यहां रहने वाली 98 साल की शाखा देवी की बुधवार को तबीयत खराब हो गई।

गांव तक सड़क नहीं होने के कारण परिजन उन्हें डंडी पर बैठाकर 3.5 किमी पैदल दूरी तय कर नैणी तक लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया जा सका। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में उपचार के बाद हालत में सुधार आने पर परिजन उन्हें इसी तरह घर लेकर आए।

गांव के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार पटवाल ने बताया कि वर्ष 2016 में सरकार ने नैणी-मुसाउडियार-पटोडी़ मोटर मार्ग की स्वीकृति दी थी। लेकिन वन विभाग से लोनिवि को भूमि हस्तांतरित न हो पाने के कारण सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
 

विज्ञापन

2 of 5
महिला को डंडी पर बैठाकर ले जाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव के ही रघुवीर लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत बूंगा का मुसाउडियार अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव है। लेकिन गांव तक सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण यहां के ग्रामीणों को रोज ही तमाम परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन

3 of 5
बुजुर्ग को ले जाते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमारों को अस्पताल पहुंचाने में होती है।

 

4 of 5
बुजुर्ग महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एतवारी लाल का कहना है कि सड़क की सुविधा नहीं मिलने के कारण गांव से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। बुधवार को भी गांव की ही शाखा देवी की तबीयत बिगड़ गई, परिजन और ग्रामीण उन्हें डंडी पर बैठाकर करीब साढ़े तीन किमी पैदल चलकर सड़क तक लाए। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सका।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कम लोड पर एसी चलाने वालों की जेब पर पड़ेगा लोड, पहली बार बिजली की मांग में एक करोड़ यूनिट बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुजुर्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोनिवि के ईई दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि संबंधित सड़क को वन अधिनियम की स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें