फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: साक्षी मलिक से कम नहीं रूबी पहलवान, दंगल में अच्छों-अच्छों को पछाड़ा

Thu, 11 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब की रूबी पहलवान र‌ियो ओलंप‌िक में कांस्य पदक जीतने वाली मह‌िला पहलवान साक्षी मल‌िक से कम नहीं है। अखाड़े में उतरने के बाद वह अपने आगे क‌िसी को ट‌िकने नहीं देती। आप भी देख‌िए कैसे दंगल में रूबी ने द‌िखाया दम।
विज्ञापन

2 of 6
हजरत लौसारी बाबा के मजार पर आयोजित दंगल में पंजाब की महिला पहलवान रूबी ने बिहार के पप्पू पहलवान को पटकनी दी। छह मिनट की कुश्ती में पप्पू पहलवान रूबी के सामने नहीं टिक पाए।
विज्ञापन

3 of 6
एक मई से मजार परिसर में चल रहे राष्ट्रीय एकता दंगल में मंगलवार को अमृतसर पंजाब की नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रूबी पहलवान ने पुरुष पहलवानों को कुश्ती लड़ने का चैलेंज दिया था। 

4 of 6
उनके चैलेंज को बिहार के पप्पू पहलवान ने स्वीकार करते हुए कुश्ती लड़ने का ऐलान किया था। बुधवार को दंगल में सबसे पहले महिला पहलवान अमृतसर की रूबी और बिहार के पप्पू पहलवान के बीच छह मिनट की कुश्ती हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
इसमें रूबी के धोबी पछाड़ दांव के सामने पप्पू टिक भी नहीं पाए। छह मिनट में रूबी ने पप्पू को कई बार उठाकर पटकते हुए जीत हासिल की। इसके अलावा 12 मिनट की कुश्ती में मेरठ के भूरा पहलवान ने रुड़की के सोनू पहलवान, कलियर के राजा पहलवान ने कुरुक्षेत्र के शन्नी पहलवान, दिल्ली के शाहनवाज पहलवान ने गाजियाबाद के राहुल पहलवान, पंजाब के मौसम पहलवान ने पीलीभीत के देवेंद्र पहलवान और हरिद्वार बाबा रामदेव अखाड़े के प्रदीप शास्त्री ने चंदौसी पीलीभीत के यासीन पहलवान को चित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीं राजस्थान के तूफान पहलवान और कानपुर के बिल्ला पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहां दंगल के आयोजक अमजद खान, ग्राम प्रधान मुगनी अहमद, उर्स कमेटी के अध्यक्ष गुफरान मलिक, इरफान मलिक, सलीम अहमद, जाहिद मलिक, गुड्डू कुरैशी, डा. मो. यूसुफ, साबिर मंसूरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें