मेहंदी की रस्म रविवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एक होटल में हुई। यहां महिला संगीत के साथ दुल्हन को सजाया संवारा गया। इस दौरान वर पक्ष के चुनिंदा सदस्य और मोहिना की सहेलियां मौजूद रहीं। इस विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे लोगों के लिए शहर के अधिकांश होटल और धर्मशालाएं बुक कराई गई है।